फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को तोहफा, अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे फीस

Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बोर्ड से किसी भी परीक्षा को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा मिलेगी। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने प्रदेश के हजारों युवाओं को बड़ी राहत दी है। अब बोर्ड से किसी भी परीक्षा को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा मिलेगी। बोर्ड की इस पहल से प्रदेश भर के पैट, लीट, आईटीआई और फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले करीब 60 हजार अभ्यर्थियों को बैंक में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने पैट (पालीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट) से इस सुविधा को शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने एक नई पहल करते हुए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो।

इससे पहले तकनीकी शिक्षा बोर्ड से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए चालान से बैंक में फीस जमा करवानी पड़ती थी। लेकिन बोर्ड ने पहली बार अभ्यर्थियों को चालान के साथ ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन भी दिया है। ऐसे में बोर्ड से किसी भी परीक्षा को ऑनलाइन आवेदन करने पर अभ्यर्थी एटीएम से फीस की पेमेंट कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कार्ड नहीं तो चालान से जमा करवा सकेंगे फीस

यदि किसी के पास एटीएम कार्ड की सुविधा नहीं है तो वह चालान निकालकर बैंक में भी फीस जमा करवा सकता है। - फोटो : फाइल फोटो
यदि किसी के पास एटीएम कार्ड की सुविधा नहीं है तो वह चालान निकालकर बैंक में भी फीस जमा करवा सकता है। बोर्ड की इस पहल से हर साल पैट को आवेदन करने वाले 15 हजार, लीट को 5000, आईटीआई को 35 हजार और फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा को आवेदन करने वाले 1000 आवेदनकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

पैट से हुई ऑनलाइन पेमेंट की शुरुआत
ऑनलाइन पेमेंट की शुरुआत बोर्ड ने पैट से की है, जबकि बाद में अन्य परीक्षाओं को आवेदन करने के लिए भी यह सुविधा दी जाएगी। आवेदन करते समय परेशानी आने पर अभ्यर्थी 9816613188, 9816613189, 9816601183 और 98166000653 से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा बोर्ड की ई-मेल आईडी techboard-hp@nic.in पर भी संपर्क कर सकता है।

पैट को आवेदन करने के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन दिया है। ऑनलाइन पेमेंट के साथ अभ्यर्थी 5 मई रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि चालान से फीस जमा करवाने वालों को 3 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। पैट की काउंसलिंग भी बोर्ड ऑनलाइन ही करेगा।-सुनील वर्मा, सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें