फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की मैरिट में बेटियों का दबदबा, रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

Tue, 26 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आट्र्स, कामर्स और साइंस की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 46 में से 33 लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सभी छात्र छात्राएं हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए आपको केवल अपने एडमिट कार्ड पर दिए रोलंनंबर को टाइप करना है। 
विज्ञापन


हिमाचल बोर्ड के 12वीं नतीजे देखने के लिए क्लिक करें- 
http://results.amarujala.com/result-online/hpbose/class-12th-2016/21-2028-1/

जमा दो की सालाना परीक्षा में इस बार फिर बेटियों ने कमाल किया है। आट्र्स, कामर्स और साइंस की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 46 में से 33 लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट लिस्ट में 13 लड़के ही जगह बना पाए हैं। हालांकि, आट्र्स में टॉप थ्री लिस्ट में लड़कों ने बाजी मारी है।

साइसं में भी टॉप टेन के पहले स्थान पर लड़का रहा है। कामर्स में पहले स्थान पर लड़की ने बाजी मारी है। जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम 78.13 फीसदी रहा है। इस बार परिणाम पिछले साल से करीब 10 फीसदी ज्यादा रहा है। पिछले साल परीक्षा परिणाम 68.64 रहा था।
विज्ञापन

सिर्फ 25 दिन में निकला रिजल्ट, मैरिट में 23 छात्र सरकारी स्कूलों के

तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में 46 में से 23 निजी और 23 छात्र सरकारी स्कूलों के हैं।
वहीं, यह पहली बार हुआ है कि परीक्षा परिणाम मात्र 25 दिनों में तैयार करके घोषित कर दिया गया है। ऐसा शिक्षा बोर्ड के कंप्यूटरीकरण और कर्मचारियों की कड़ी मेहतन की वजह से हुआ है। वर्ष 2011 में करीब दो माह बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया था।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि जमा दो कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय की परीक्षा में कुल 101104 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 79411 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 14299 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित किए गए हैं।

लड़कियां का परीक्षा परिणाम लड़कों से बेहतर है। कुल परिणाम में से 81.52 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों 76.53 फीसदी पास हुए हैं। टॉप टेन लिस्ट में निजी और सरकारी दोनों स्कूलों बराबरी पर छूटे। तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में 46 में से 23 निजी और 23 छात्र सरकारी स्कूलों के हैं।
विज्ञापन

यहां देखिए जमा दो के टॉप टेन (आटर्स)

यहां देखिए जमा दो के टॉप टेन (आटर्स)
जमा दो टॉप टेन आटर्स
स्थान-- विद्यार्थी नाम---पिता का नाम--अंक-- स्कूल
1.-------राहुल शर्मा--राकेश शर्मा------471--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रुब्ब--मंडी
1.-------रोशन लाल--सोनू------------471--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, सोलन
2--------अभय शर्मा--वीरेंद्र शर्मा------469--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली, हमीरपुर
3.-------युक्ता तौमर--दीप चंद---------462-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(कन्या), पोटर्मोर,शिमला
4.-------दीक्षा देवी--प्रकाश चंद---------461--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदी, सोलन
5.-------रेखा कौंडल--सुभाष कौंडल----460--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौवड, ऊना
5--------रूमा देवी--अमर नाथ---------460--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसैरन, मंडी
6.-------निशा कुमारी--घींद्रो राम-------459--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(कन्या), चंबा
7--------सुमिरन--शांता सिंह----------458--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहरा, बिलासपुर
7--------अमृतप्रीत कौर--सर्वजीत कौर--458--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौंगनी, मंडी
8.--------अदिति--प्रवीण कुमार----------457--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गमरूर, कांगड़ा
9---------ममता देवी--मान सिंह--------454--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा, कांगड़ा
9----------मीनाक्षी देवी--देव राज--------454--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शहरपुर, चंबा
10.--------शशि बाला--बहादुर सिंह-------453--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें