हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सभी छात्र छात्राएं हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए आपको केवल अपने एडमिट कार्ड पर दिए रोलंनंबर को टाइप करना है।
विज्ञापन
हिमाचल बोर्ड के 12वीं नतीजे देखने के लिए क्लिक करें-
http://results.amarujala.com/result-online/hpbose/class-12th-2016/21-2028-1/
जमा दो की सालाना परीक्षा में इस बार फिर बेटियों ने कमाल किया है। आट्र्स, कामर्स और साइंस की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 46 में से 33 लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट लिस्ट में 13 लड़के ही जगह बना पाए हैं। हालांकि, आट्र्स में टॉप थ्री लिस्ट में लड़कों ने बाजी मारी है।
साइसं में भी टॉप टेन के पहले स्थान पर लड़का रहा है। कामर्स में पहले स्थान पर लड़की ने बाजी मारी है। जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम 78.13 फीसदी रहा है। इस बार परिणाम पिछले साल से करीब 10 फीसदी ज्यादा रहा है। पिछले साल परीक्षा परिणाम 68.64 रहा था।
विज्ञापन
सिर्फ 25 दिन में निकला रिजल्ट, मैरिट में 23 छात्र सरकारी स्कूलों के
तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में 46 में से 23 निजी और 23 छात्र सरकारी स्कूलों के हैं।
वहीं, यह पहली बार हुआ है कि परीक्षा परिणाम मात्र 25 दिनों में तैयार करके घोषित कर दिया गया है। ऐसा शिक्षा बोर्ड के कंप्यूटरीकरण और कर्मचारियों की कड़ी मेहतन की वजह से हुआ है। वर्ष 2011 में करीब दो माह बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया था।
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि जमा दो कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय की परीक्षा में कुल 101104 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 79411 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 14299 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित किए गए हैं।
लड़कियां का परीक्षा परिणाम लड़कों से बेहतर है। कुल परिणाम में से 81.52 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों 76.53 फीसदी पास हुए हैं। टॉप टेन लिस्ट में निजी और सरकारी दोनों स्कूलों बराबरी पर छूटे। तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में 46 में से 23 निजी और 23 छात्र सरकारी स्कूलों के हैं।