जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में शनिवार को चर्चित फिल्म अलीगढ़ दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा जेएनूय में अलीगढ़ के शो को लेकर उत्साहित हूं।
इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए इससे बढ़िया जगह कोई और नहीं हो सकती। आज दोपहर 2 बजे स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रामचंद्र सिरास के जीवन पर आधारित है।