फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू की परीक्षाएं 09 मार्च से, डेटशीट जारी

Sat, 05 Mar 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश में जाट आंदोलन के शांत होने के बाद महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में परीक्षा की नई तारीख घोषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। एमडीयू की डीडीई फाइनल वर्ष की एमए व एमकॉम (आउट ऑफ ज्यूरिडिक्शन), पीजी डिप्लोमा इन योग (एमसीक्यू-रीअपीयर) की मार्च 2016 की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 9 मार्च से प्रारंभ होंगी।

 एमडीयू की एमएचएम-दूसरे व चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी (एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया)-तीसरे सेमेस्टर, बीए (योग)-प्रथम, दूसरे व तृतीय वर्ष, बीएचएम-पांचवें सेमेस्टर, बीबीए-प्रथम से छठे सेमेस्टर, बीसीए-प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए-तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमसीए व एमएससी(कंप्यूटर साइंस), एपीजीडीसीए-प्रथम, तीसरे व चतुर्थ सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन योग (आईटीव व मैनेजमेंट डीडीई मोड) तथा यूजी व पीजी (आउट ऑफ ज्यूरिडिक्शन), बीबीए व बीसीए(फ्रेश ऑनलाइन) की परीक्षाएं शुरू होगी। एमडीयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


29 अप्रैल तक ऑनलाइन जमा होगी एमडीयू की फीस
गुड़गांव (ब्यूरो)। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में सत्र 2015-2016 के बीबीए व बीसीए (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम)-पांचवे सेमेस्टर में ऑनलाइन फीस जमा कराने का शेड्यूल यूनिवर्सिटी ने जारी कर दिया है। निदेशक डीडीई प्रो कुलदीप सिंह छिकारा ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में बगैर विलंब शुल्क के चालान जेनरेट 29 अप्रैल तक होगा। बैंक में चालान जमा 10 मई तक, तथा डीडीई कार्यालय में प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी जमा 17 मई तक होगी। इसके बाद विलंब शुल्क लिया जाएगा। 13 मई तक 500 रुपये लेटफीस के साथ चालान जेनरेट किया जा सकता है। 

प्रैक्टिल अंक फीड के लिए 21 तक खुला रहेगा पोर्टल
गुड़गांव (ब्यूरो)। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के नियमित यूजी, पीजी समेत अन्य पाठ्यक्रमों के इंटरनल असेसमेंट तथा प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक के लिए यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। यह अंक 21 मार्च तक आनॅलाइन जमा किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स, लॉ, मैनजमेंट, इंजीनियरिंग, इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, फार्मेसी तथा एजुकेशन (एमएड) पाठ्यक्रमों के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए यह पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन


सॉफ्ट स्किल के लिए ट्रेनिंग 8 मार्च से
गुड़गांव (ब्यूरो)। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट 8 मार्च से सॉफ्ट स्किल एंड एसएसबी गाइडेंस का आठवां बैच प्रारंभ करेगा। इसमें संबंधित कॉलेज के छात्र भी हिस्सा ले सकेंगे। यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के परियोजना निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल डीएस देसवाल ने बताया कि इस बैच में एडमिशन के लिए स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थित कार्यालय में 4 मार्च से 7 मार्च तक एडमिशन फार्म जमा कराया जा सकता है। एडमिशन फार्म स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थित यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें