सोलन जिले में पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 मई को राधा स्वामी सत्संग मैदान रबौण (सोलन) में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन अंजुम आरा ने दी। लिखित परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पुलिस भर्ती के लिए 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कहा है कि सभी पात्र उम्मीदवारों को 29 मई, को निर्धारित समय पर अपनी एक पासपोर्ट आकार की फोटो, कार्ड बोर्ड, नीले अथवा काले बाल पेन के साथ लिखित परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। एसपी ने कहा कि सभी पात्र उम्मीदवारों को अलग से कॉल लेटर भेज दिए हैं।
कॉल लेटर न मिलने की स्थिति में भी उम्मीदवार 29 मई 2016 को सुबह 8 बजे राधा स्वामी सत्संग मैदान रबौण में उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष संख्या 01792-223836 पर संपर्क कर सकते हैं।
नौकरी चाहिए तो 12, 16 मई यहां आइए
2 मई को विप्रो इंटरप्राइसिस और 16 मई को टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेगी।
धर्मशाला। आईटीआई नैहरनपुखर में 12 मई को विप्रो इंटरप्राइसिस और 16 मई को टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेगी। विप्रो बद्दी में तो टाटा मोटर्स चयनित युवाओं को पंतनगर, उत्तराखंड स्थित प्लांट में नियुक्तियां देंगी। 12 मई को होने वाले साक्षात्कार में एनसीवीटी पास आउट और 2016 की वार्षिक परीक्षा में भाग लेने वाले आईटीआई होल्डर भाग ले सकते हैं।
16 मई के साक्षात्कार में एनसीवीटी पासआउट एवं वर्ष 2016 की वार्षिक परीक्षा में भाग लेने वाले आईटीआई होल्डर भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 16 मई को आईटीआई नैहरनपुखर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आईटीआई का पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं इन सभी की फोटोकॉपी साथ अवश्य लेकर आएं। कैंपस इंटरव्यू में प्रदेशभर के सरकारी व निजी आईटीआई के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।