फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड : 51.71 फीसदी रहा दसवीं का रिजल्ट

Mon, 23 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट रविवार को दोपहर बाद जारी किया गया। पहली बार बोर्ड ने आनन-फानन में रविवार को रिजल्ट जारी किया है। गुडग़ांव का रिजल्ट 51.71 फीसदी और मेवात का 49.33 फीसदी रहा। अचानक आए रिजल्ट की वजह से छात्र और स्कूल प्रबंधक भी परेशान हुए। उन्हें भी अचानक इसकी सूचना मिली। जिसके बाद रिजल्ट जानने में जुट गए। बता दें कि 24 मई को इसकी संभावित तारीख घोषित की गई थी।
विज्ञापन


गुडग़ांव में दसवीं कक्षा में 13967 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 7222 परीक्षार्थी सफल हुए। 2594 विद्यार्थियों का रि-अपीयर और 3939 परीक्षार्थियों का आंशिक रि-अपीयर आया है। वहीं, मेवात में 7997 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 3945 परीक्षार्थी सफल हुए। 1520 विद्यार्थियों का रि-अपीयर और 2083 परीक्षार्थियों का आंशिक रि-अपीयर आया है।

इस बार बोर्ड की ओर से जिलेवार परीक्षा में शामिल लड़के व लड़कियों की सूची जारी नहीं की गई, लेकिन बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियों की पास प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में 6.91 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड में निजी स्कूलों का रिजल्ट रहा बेहतर

रिजल्ट के बाद छात्र - फोटो : अमर उजाला
दसवीं के रिजल्ट में निजी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि राजकीय स्कूलों का प्रदर्शन थोड़ा कम रहा। कई सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 20 फीसदी से कम रहा। खराब रिजल्ट वाले में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

बोर्ड प्रवक्ता का कहना है कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 48.88 फीसदी और प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 50.99 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 50.38 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 45.30 रही है।

पिछले वर्ष से बेहतर रहा रिजल्ट
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दसवीं का रिजल्ट बेहतर रहा। गुडग़ांव वर्ष 2015 में दसवीं का रिजल्ट 38.18 फीसदी के साथ प्रदेश स्तर पर 13वें स्थान पर था। जबकि इस बार 51.17 फीसदी के साथ 7वें पायदान पर रहा है। छह पायदान ऊपर बढ़ा है। वहीं, मेवात वर्ष 2015 में महज 25.46 फीसदी रिजल्ट के साथ 21वें पायदान पर था, जबकि इस बार 49.13 फीसदी के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें