फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों को सौगात, अब पूरे सत्र के लिए नियुक्ति

Tue, 19 Apr 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जनपद स्तरीय मेरिट के आधार पर चयन की नई जारी विज्ञप्ति निरस्त 
  • 89 दिन के बजाए अब पूरे शिक्षा सत्र तक दी जाएगी तैनाती
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति मिलेगी। शासन ने उनके लिए जनपद स्तरीय मेरिट के आधार पर चयन के लिए जारी नई विज्ञप्ति निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


वहीं उनकी 89 दिनों के बजाए नियमित शिक्षक मिलने या एक शिक्षा सत्र, जो भी पहले हो, के लिए स्कूलों में तैनाती की जाएगी। सोमवार को शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से अतिथि शिक्षकों के लिए अब तक शिक्षकों के रिक्त पद न होने की बात की जा रही थी, लेकिन सोमवार को अमर उजाला में गेस्ट टीचरों से संबंधित खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

शासन ने जारी किया समायोजन का जीओ

टीचर - फोटो : Amar Ujala
विभाग ने भी माना कि नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों पर समायोजित किया जा सकता है। सोमवार को शासन की ओर से इसका जीओ जारी कर दिया गया है।

शासन की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ता के अल्पकालिक रिक्त पदों पर नितांत अस्थायी रूप से विजिटिंग शिक्षकों की व्यवस्था इस अनुबंध के साथ की जाएगी कि उनकी व्यवस्था नियमित शिक्षक के मिलने, प्रथम नियुक्ति पदोन्नति या स्थानांतरण पर नियमित शिक्षक के कार्यभार ग्रहण करने व अवकाश से लौटने या एक शिक्षा सत्र तक जो भी पहले हो तक की जाएगी।

शासनादेश में कहा गया है कि नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों का पुराना होगा बहाल

teacher
जनपदस्तरीय मेरिट के आधार पर चयन की नई विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है, नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद समस्त रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों का पुराना पूल बहाल होगा।
-डी सेंथिल पांडियन, शिक्षा सचिव 

मैं इस फैसले के लिए राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत का आभार व्यक्त करता हूं। अतिथि शिक्षकों के मामले में उन्होंने मुझे जो आश्वासन दिया, उसे पूरा किया। एक दिन में समस्याओं का अंत नहीं होता, अतिथि शिक्षकों की बड़ी समस्या हल हो गई है, यदि कोई छोटी मोटी रह भी गई है तो उनका समाधान भी हो जाएगा। अब सभी धरना खत्म कर शिक्षा पर फोकस करें।
-भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम व सांसद नैनीताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें