फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहलः अब रिजल्ट से पहले मिल जाएगा 11वीं में दाखिला

Mon, 28 Mar 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार 10वीं की परिणाम से पहले ही विद्यार्थियों को 11 वीं में दाखिला लेकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई के लिए कार्यदिवस में बढ़ोतरी और विद्यार्थियों को और बेहतर शिक्षा का मौका देने के लिए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक अप्रैल से 11 वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा सके। प्रोविजनल एडमिशन के बारे में छात्र-छात्राओं को 10वीं की परीक्षा के आखिरी दिन परीक्षा केंद्रों पर भी इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा के जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए सभी सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शुरू करनेके निर्देश भी दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 31 मार्च, 2016 को घोषित किया जाना है। इसी दिन सभी विद्यालयों में अध्यापक-अभिभावकों की बैठक आयोजित की जाएंगी। पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का उसी दिन अगली कक्षा में नामांकन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहली बार 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने से पहले ही विद्यार्थियों की पढ़ाई के कार्यदिवस बढ़ाने के लिए 11वीं में प्रोविजनल दाखिला शुरू करने की दिशा में पहल की गई है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रोविजन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई है, क्योंकि 10 अप्रैल के आसपास फसलों की कटाई आरंभ हो जाती है। इसमें माता-पिता और विद्यार्थी करीब 20 दिन के लिए व्यस्त हो जाते हैं। नतीजतन विद्यार्थियों को मई में ही स्कूलों में दाखिला लेने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

बेटियों की शिक्षा के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेंगे अध्यापक

बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर विशेष बल दे रही है। इस अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिहाज से अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि उन अभिभावकों को खासकर प्रेरित करें जो अपनी लड़कियों को आठवीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाना नहीं चाहते।

शिक्षा विभाग की ओर से इस बार पांचवीं, आठवीं व दसवीं पास करने वाली लड़कियों का आठ अप्रैल तक शत-प्रतिशत नामांकन करने के लिए प्रतिबद्ध है। पांचवीं, आठवीं व दसवीं पास करने वाली लड़कियों को 28 मार्च तक चिह्नित करने, दो अप्रैल को अगली कक्षा में दाखिला करवाने, एक अप्रैल से आठ अप्रैल तक अगली कक्षा में दाखिले न लेने वाली लड़कियों की पहचान करने को कहा गया है।

एक से 30 अप्रैल के बीच नौवीं में मिलेगा दाखिला
नौवीं में दाखिले के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक की तारीख निर्धारित की गई है। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम आने के बाद एक अप्रैल को संबंधित स्कूल को विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद दाखिला फार्म, बैंक खाता एवं अन्य औपचारिकताओं को एक अप्रैल से चार अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सीसीई या रिपोर्ट कार्ड सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें