केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) 12वीं के बाद 10वीं के नतीजों में भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का झंडा गाड़ा है। दून रीजन में लगातार तीसरे साल बेटियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। इस साल भी परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। दून रीजन में कुल 97.35 प्रतिशत छात्राएं और 96.58 प्रतिशत छात्र इस साल परीक्षा में पास हुए हैं। ओवरऑल देखें तो गत वर्ष के मुकाबले इस साल रिजल्ट में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी रणबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में दून रीजन का रिजल्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि इस साल रीजन में कुल 1,53,768 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 1,48,497 छात्रों ने परीक्षा पास की। दून रीजन का कुल पास प्रतिशत इस साल 96.21 प्रतिशत रहा जबकि गत वर्ष पास प्रतिशत 97.32 प्रतिशत था।
पूरे रीजन में इस साल 15316 छात्रों ने 10 कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज(सीजीपीए) हासिल किया है। 9 से 10 सीजीपीए के बीच 18899 छात्र, 8 से 9 सीजीपीए के बीच 31437 छात्र, 7 से 8 सीजीपीए के बीच 35879 और 7 सीजीपीए से नीचे कुल 46966 छात्र रहे। रीजन में 5269 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन
देहरादून में भी बेटियां आगे, 96.83 प्रतिशत पास
नतीजे आते ही छात्र उत्साह में झूम उठे।
- फोटो : अमरउजाला
न केवल देहरादून रीजन बल्कि देहरादून जिले में भी इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक 96.83 प्रतिशत बेटियां 10वीं में पास हुई हैं जबकि 94.05 प्रतिशत लड़के इस बार पास हुए हैं।
सीबीएसई के मुताबिक इस साल देहरादून जिले में कुल 11966 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 11387 छात्र पास हुए। जिले का ओवरऑल पास प्रतिशत 95.16 है। जिले में कुल 687 छात्रों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है, जिनका प्रतिशत 5.75 है। कुल 7154 लड़कों ने 10वीं की परीक्षा दी, जिनमें से 6728 छात्र पास हुए।
इनका पास प्रतिशत 94.05 है। लड़कों में 333 यानी 4.66 प्रतिशत ने 10 सीजीपीए हासिल किया। परीक्षा में जिले से कुल 4812 लड़कियां शामिल हुई, जिनमें से 4659 बेटियां पास हो गई। इनका पास प्रतिशत 96.83 रहा। कुल 354 यानी 7.36 छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है।
दून रीजन के पिछले तीन साल के रिजल्ट पर नजर
सीबीएसई में एक बार फिर लड़कियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
- फोटो : अमरउजाला
वर्ष 2014
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,31,435
पास प्रतिशत : 99.07
पास छात्र : 98.82
पास छात्राएं : 99.54
10 सीजीपीए वाले छात्र : 6673
वर्ष 2015
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,35,688
पास प्रतिशत : 97.26
पास छात्र : 96.71
पास छात्राएं : 98.27
10 सीजीपीए वाले छात्र : 8866
वर्ष 2016
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,53,768
पास प्रतिशत : 96.58
पास छात्र : 96.15
पास छात्राएं : 97.35
10 सीजीपीए वाले छात्र : 15316
63 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी को हुई थी।
अगर आप अपने 10वीं के सीजीपीए के स्कोर को लेकर दुविधा में हैं तो आप की दुविधा हम पल भर में दूर किए देते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे सीजीपीए से अपनी परसेंटेज का अंदाजा लगा सकते हैं। बोर्ड ने किस तरह से सीजीपीए काउंट करके दिया है।
ऐसे करें सीजीपीए की गणना
ग्रेड प्वाइंट पांच विषयों में है तो सभी विषयों के ग्रेड प्वाइंट को जोड़ लें। माना कि पांच विषयों में 40 ग्रेड प्वाइंट हैं तो इसे पांच से डिवाइड कर दें। यानी आपका स्कोर 8 सीजीपीए है।
ऐसे निकालें परसेंटेज
अगर आप चाहते हैं कि अपने सीजीपीए से परसेंटेज का अनुमान भी लगा लें तो इसके लिए अपने सीजीपीए स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। मान लीजिए आपका सीजीपीए अगर 8.5 है तो इसे 9.5 से गुणा करने पर कुल 80.75 प्रतिशत आएगा। हालांकि 10 सीजीपीए वाले सभी छात्रों का 95 प्रतिशत आएगा, लिहाजा इसमें कौन टॉपर है और कौन नहीं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।