फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक में पांच संस्कृत विद्यालय, शिक्षकों की होगी भर्ती

Fri, 13 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश  
  • शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक 
विज्ञापन
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में पांच संस्कृत विद्यालय खुलेंगे। वही विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधानसभा स्थित सभागार में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिकारी समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निस्तारण करें। कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

भरे जाएंगे 200 शिक्षकों के पद
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 94 संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय हैं। इसमें शिक्षकों के 200 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वही राजकीय संस्कृत विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने के लिए माध्यामिक शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति के आधार पर जनपद टिहरी के पांच-पांच शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएड एवं योगा के 746 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

योगा - फोटो : getty images
मंत्री ने बताया कि सरकार ने हर ब्लॉक में पांच संस्कृत विद्यालय खोलने का निर्णय लिया था। जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। वही संस्कृत शिक्षा निदेशालय के स्वीकृत ढांचे के पुनर्गठन के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि बीपीएड एवं योगा के 746 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बैठक में प्रभारी सचिव उषा शुक्ला, अपर सचिव रंजना, ओएसडी जीडी रतूड़ी, संयुक्त सचिव डी. पालीवाल, निदेशक(मा.) आरके कुंवर, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीमा जौनसारी आदि मौजूद रहे। 

मंत्री ने की तबादलों की फाइल तलब 
शिक्षा मंत्री ने नियम 29 (1) के तहत गंभीर रूप से बीमार एवं विकलांग शिक्षकों के तबादलों की फाइल तलब की। उन्होंने कहा कि बीमार, विकलांग, परित्यकता, विधुर के स्थानांतरण की कार्रवाई शुरू की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें