फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट और लीट के लिए 50 अभ्यर्थियों ने किया री-अप्लाई

Mon, 16 May 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट(लीट) के लिए शनिवार को 50 अभ्यर्थियों ने री-अप्लाई किया है। इतना ही नहीं पांच अभ्यर्थियों ने स्वयं बोर्ड आकर पेपर के लिए दोबारा आवेदन किया है। इन दोनों परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन बोर्ड की वेबसाइट में 26 अप्रैल से तीन मई तक भरे गए आवेदन की इंफोर्मेशन मिसिंग हो गई है।
विज्ञापन


बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने इस खबर को शनिवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इससे सूचना लेकर पचास बच्चों ने शनिवार के फिर से पैट और लीट को आवेदन किया है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की इंफोर्मेशन मिसिंग हुई है।

उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। इसमें 463 पैट के ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने चालान के माध्यम से फीस जमा करवाई है, जबकि 314 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई है। वहीं लीट के 85 अभ्यर्थियों को भी फिर से फार्म भरना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के री-अप्लाई को सुविधा देने के लिए बोर्ड खुला रखा गया था। रविवार को बोर्ड कर्मचारी छुट्टी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया से करें आवेदन
अभ्यर्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी टेंपरेरी आईडी भरकर बोर्ड से जारी डिफाल्ट पासवर्ड 1234 से उसे लॉग इन करना है। इसके बाद फार्म फिर से भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद इस इंफोर्मेशन को सेव करने के बाद बोर्ड से जारी डिफाल्ट पासवर्ड को चेंज करना होगा।

डीएलएड परीक्षा में फेरबदल
एनआईओएस (राज्य मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान) के तहत डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) कर रहे पैट (प्राथमिक सहायक अध्यापक) की डेट शीट में आंशिक फेरबदल किया गया है। पुराने शेड्यूल के अनुसार 21 मई को प्रस्तावित लर्निंग ऑफ

सोशल साइंस एट अप्पर प्राइमरी लेवल/लर्निंग ऑफ साइंस एट अप्पर प्राइमरी लेवल (509/510) की परीक्षा अब 25 मई को होगी। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजीव शर्मा ने बताया कि 21 मई को बुध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते डेट शीट में फेरबदल किया गया है।

बीटैक यूआईआईटी परीक्षा का शेडयूल जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटैक यूआईआईटी की रेगुलर और सप्लीमेंटरी परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया है। इसे विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्र साइट से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें