फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: एमफिल-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ओबीसी को छूट खत्म

Mon, 11 Apr 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अगले शिक्षण सत्र से ओबीसी वर्ग के छात्रों को एमफिल और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में कोई छूट नहीं मिलेगी। जेएनयू प्रशासन की पिछले सप्ताह हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें जेएनयू में चलने वाले स्कूल के सभी डीन ने हिस्सा लिया था। हालांकि पीएचडी और एमफिल प्रवेश परीक्षा (पात्रता) में शामिल होने के लिए अनिवार्य अंकों में पांच नंबर की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक विश्वविद्यालय में सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए दोनों प्रवेश परीक्षा पात्रता कैटिगरी में पिछली अनिवार्य डिग्री में 55 फीसदी अंक अनिवार्य होते थे। वहीं, एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए यह अंक 34 फीसदी थे, जिनके लिए यह अभी भी वही है, लेकिन ओबीसी के छात्रों को अब पांच नंबर की छूट मिलेगी, मगर प्रवेश परीक्षा और उसके बाद होने वाले साक्षात्कार में मिलने वाली दस फीसदी की छूट अब खत्म कर दी जाएगी।

पहले प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग को 40 अंक लेने अनिवार्य होते थे, वहीं ओबीसी को 36 अंकों पर ही पास कर दिया जाता था। बताते चले कि लंबे समय से ओबीसी के छात्र दोनों स्तर यानी पात्रता अंक और प्रवेश परीक्षा दोनों में छूट की मांग कर रहे थे। कई छात्र इसलिए कोर्ट भी गए हैं कि छूट के कारण वह प्रवेश परीक्षा में तो पास हो गए, लेकिन पात्रता अंक को पूरा नहीं करते थे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एक अधिकारी की मानें तो यह किसी भी तरह से जायज नहीं होता कि ओबीसी वर्ग को दोनों वर्गों में छूट दी जाती, इसलिए यह फैसला लिया गया है कि उन्हें पात्रता के लिए जरूरी अंक में छूट मिलेगी, लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों की तरह उन्हें प्रवेश परीक्षा में कोई छूट नहीं मिलेगी। सूत्रों की मानें तो अगर ओबीसी के अंतर्गत आने वाले सीटें नहीं भरती हैं, तो उसे सामान्य वर्ग के छात्रों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें