पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने दी। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो। इसके लिए बोर्ड द्वारा पूरे इंतजाम किए गए हैं।
बोर्ड ने इस बार स्पोर्ट्स व एकेडमिक वालों की मेरिट अलग-अलग बनाने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाट पर रिजल्ट शनिवार से देख पाएंगे। बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह का गजट नहीं छापा गया है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक वेबसाइट पर दिखाया जाने वाला रिजल्ट विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है।