फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन : एमफिल, पीएचडी व यूजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 14 May 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में एमफिल व पीएचडी व यूजी स्तर के सात  कोर्सेज में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। चार दिन की देरी के बाद एमफिल, पीएचडी, व सात यूजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार रात से शुरू हो गई।
विज्ञापन


देशभर के उम्मीदवार इन कोर्सेज के लिए 31 मई आधी रात तक आवेदन कर सकते हैं। यूजी स्तर पर उन्हीं कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है जिनमें प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बाकी यूजी कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मई के अंत में की जाएगी। इन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जून से 23 जून के बीच किया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत पीजी, एमफिल, पीएचडी व यूजी के बीटेक इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैथमेटिकल साइंस व बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी(बीएमएस), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनालिसिस बीबीए(एफआईए) व बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स(बीबीई), बीएलएड, व बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स में दाखिले के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है।
विज्ञापन


आवेदक www.du.ac.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए फीस का भुगतान भी आवेदकों को ऑनलाइन ही करना होगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 500 रुपये व एससी-एसटी व शारीरिक रुप से विकलांग कैटेगिरी के छात्रों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इन कोर्सेज के लिए  के लिए ‌दिल्ली से बाहर भी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

जिनमें जम्मू, कोलकता, नागपुर, वाराणसी व बैंगलुरु शहर शामिल हैं।  एमफिल-पीएचडी व यूजी कोर्सेज की आवेदन प्रक्रिया के लिए अलग-अलग पोर्टल हैं। दो घंटे की अवधि की प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें