फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 की एमबीबीएस सीटों की संख्या पर असमंजस

Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 - फोटो : file photo
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की सीटों पर एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है। एमसीआई की ओर से सूचना आ रही है कि सत्र 2016-17 के लिए एमबीबीएस की 100 सीटों को फिर घटाकर 50 कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक इस बारे में न तो कॉलेज प्रशासन की ओर से पुष्टि की गई और न ही चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से। एमसीआई की ओर से 21 मार्च को फाइनल रिपोर्ट आनी है, लेकिन पेरेंट्स चिंतित हो गए हैं। उन्हें बच्चों की भविष्य की चिंताएं सताने लगी हैं। शुक्रवार को कई पेरेंट्स होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल से मिलने पहुंचे।

 पेरेंट्स ने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में तीन साल से 100 सीटे हैं, लेकिन इस बार फिर से 50 सीटें करने की तैयारी की जा रही है। इससे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। पेरेंट्स से मिलने के बाद होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि वे इस बारे में लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन


उनकी पूरी कोशिश है कि कॉलेज की 100 सीटें बरकरार रहे। एमसीआई की कई सारी ऑब्जेक्शन दूर की जा चुकी है। कॉलेज की नई बिल्डिंग भी तैयारी होने वाली है। पेरेंट्स इस बारे में सांसद किरण खेर से भी मिलने की तैयारी में हैं। पिछली बार भी 100 से घटाकर 50 सीटें कर दी गई थीं। बाद में सांसद के हस्तक्षेप के बाद 100 सीटें कर दी गई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें