प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) ने आईटी व मैनेजमेंट के परीक्षार्थियों के लिए सोमवार को संशोधित डेटशीट जारी की है। इसमें वो छात्र शामिल हो सकेंगे, जो जाट आंदोलन की वजह से 16 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए थे।
डीडीई की बीबीए-प्रथम सेमेस्टर का पेपर कंप्यूटर इन मैनेजमेंट, बीबीए दूसरे सेमेस्टर का कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, बीसीए पांचवें सेमेस्टर का जावा प्रोग्रोमिंग एंड इंटरनेट एप्लीकेशन, एमबीए-प्रथम सेमेस्टर का कंप्यूटर एप्लीकेशन इन मैनेजमेंट तथा एमसीए-पांचवें सेमेस्टर का आईटी मैनेजमेंट की परीक्षा 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
रीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि इन परीक्षाओं के केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले वाले ही रहेंगे। यह डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।