तीसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी 274 सीटें खाली रह गई हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की (डीएलएड) डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन की तीसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी 274 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों के लिए अब बोर्ड को चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग करनी पड़ेगी। तीसरे चरण की काउंसलिंग में प्राइवेट और निजी शिक्षण संस्थानों के लिए कुल 1244 सीटें आवंटित की गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट और निजी शिक्षण संस्थानों में सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड कुल 1518 सीटों के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की थी। इसके लिए कुल 1875 आवेदन आए थे। इनमें से केवल 1244 अभ्यर्थियों का चयन ही हुआ है।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव (कार्यकारी) श्रवण मांटा ने बताया कि प्रदेश के 12 सरकारी और 28 निजी शिक्षण संस्थानों में तीसरे चरण की काउंसलिंग हो गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अथॉराइजेशन लेटर डाउनलोड करके 20 अप्रैल तक संबंधित संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन प्रक्रिया के बाद चौथे चरण की काउंसलिंग के लिए बोर्ड अलग से अधिसूचना जारी करेगा।