फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की सिंडीकेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की रविवार को होने वाली सिंडीकेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में पीयू में एसोसिएट डीएसडब्ल्यू की नई पोस्ट बनाने को लेकर भी फैसला होगा। सिंडीकेट में करीब 69 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


अगले सेमेस्टर से एलएलबी करने वाले विद्यार्थियों की फीस बढ़ना तय माना जा रहा है। बैठक में डिपार्टमेंट आफ इवनिंग स्टडीज के प्रोफेसर वीके चोपड़ा को एक्सटेंशन देने और आगामी सीनेट में पीयू प्रोफेसरों को अधिक प्रतिनिधित्व देने का मामला भी उठाया जाएगा। सितंबर-2016 में नई सीनेट में एससी-एसटी की सीटें रिजर्व करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

यूजीसी द्वारा 2013-14 के बीच कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन दिए जाने को लेकर यूजीसी द्वारा आपत्तियां दर्ज किए जाने के मामले को भी सीनेट में रखा जाएगा।  पीयू एफिलिएटेड कालेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के नए नियमों को मंजूरी मिल सकती है। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) की नियुक्ति को लेकर प्रोफेसर की नई वरिष्ठता सूची भी पेश की जाएगी। पिछली सीनेट में डीयूआई की नियुक्ति को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे सिंडीकेट में

शोध विद्यार्थियों को स्काईप के तहत साइनोपसिस की प्रेजेंटेशन का प्रस्ताव।
-शोध विद्यार्थियों को स्काईप के तहत साइनोपसिस की प्रेजेंटेशन का प्रस्ताव।
- पीयू के विभिन्न विभागों में अतिरिक्त सीटों पर दाखिले को मंजूरी।
- फिजिक्स विभाग के सीनियर टेक्नीशियन पर यौन उत्पीड़न के मामले की रिपोर्ट।
- कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम को मंजूरी। 
- पीयू और यूसोल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का प्रस्ताव।
- पीयू में डिपार्टमेंट ऑफ योग शुरू करने का प्रस्ताव। 
-पीयू रजिस्ट्रार को दो एडवांस इंक्रीमेंट दिए जाने का मुद्दा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें