अभ्यर्थी 4 से 10 मई तक बोर्ड की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन के लिए प्रदेश के 12 सरकारी डाइट संस्थानों और 29 प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में खाली बची 891 सीटों के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग आयोजित करेगा।
इसके लिए अभ्यर्थी 4 से 10 मई तक बोर्ड की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें फेज-1, 2 और 3 की काउंसिलिंग में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जिन्हें सीट नहीं मिली है। उन्हें दोबारा फेज-4 की काउंसिलिंग के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।
वहीं एक से लेकर 41 तक वरीयता के आधार पर शिक्षण संस्थानों की ऑप्शन भी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय देनी होगी। पहले तीन फेज में हुई काउंसिलिंग के बाद 12 सरकारी शिक्षण संस्थानों में 94 सब्सिडाइज सीटें खाली पड़ी हैं।
29 प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में 229 सब्सिडाइज और 568 नॉन सब्सिडाइज सीटें शेष बची हुई हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि जिन केटेगिरी और सब केटेगिरी की सीटें अभ्यर्थी न होने के कारण खाली रह जाएंगी। उन सीटों को सामान्य श्रेणी अभ्यर्थियों के माध्यम से भरा जाएगा।