सीबीएसई की जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा रविवार को संपन्न होने के बाद अब जेईई मेन की ऑनलाइन परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है।
जेईई मेन की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन देशभर में शनिवार व रविवार को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को सेंटरों पर सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच में पहुंचने की सलाह दी गई है।
परीक्षा के लिए देश-विदेश में कुल 453 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षार्थी आसानी से अपने सेंटर पर पहुंच सके इसके लिए सीबीएसई ने सेंटर के साथ-साथ सेंटर के पास के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से दूरी की जानकारी भी जानकारी जारी की है।