रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई दसवीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। इस बार नतीजों का ग्राफ एक बार लुढ़क गया, लेकिन दस सीजीपीए पाने वालों का रिकॉर्ड बना है। देशभर में 10 सीजीपीए लाने वालों की संख्या बढ़ गई है्।
जिसमें लड़के लड़कियों से आगे हैं। इस बार 1,68,541 विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए प्राप्त किया है। रिजल्ट के ग्राफ को देखें तो बीते साल के मुकाबले में नतीजों में 1.11 फीसदी की गिरावट हुई है।
इस साल कुल पास प्रतिशत 96.21 फीसदी रहा, जबकि बीते साल यह 97.32 फीसदी था। हर वर्ष की तरह एक बार फिर नतीजों में लड़कियां सिकंदर बनीं। रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.36 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 96.11 है।
रीजन के अनुसार तिरुवंतपुरम रीजन ने नतीजों में फिर टॉप किया
रिजल्ट देखते ही खुशी से उछल पड़े स्टूडेंट
- फोटो : अमर उजाला
रीजन के अनुसार तिरुवंतपुरम रीजन ने नतीजों में फिर टॉप किया है। तिरुवंतपुरम का पास प्रतिशत 99.87 फीसदी रहा। चैन्नई ने 99.69 के साथ दूसरा व 98.04 फीसदी के साथ पंचकूला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
जबकि बीते साल इलाहाबाद रीजन तीसरे स्थान पर था, जो इस बार खिसक कर 97.59 फीसदी के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। चौथे स्थान पर रहकर पटना का पास प्रतिशत 97.88 रहा। 97.52 फीसदी के साथ अजमेर छठे स्थान पर रहा।
दिल्ली रीजन के रिजल्ट में कोई खास सुधार नहीं हुआ
पास होने की खुशी में सेल्फी लेती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून ने अपने बीते साल के सातवें स्थान को इस साल भी बरकरार रखा है। देहरादून का पास प्रतिशत 96.45 फीसदी रहा है। आठवें स्थान पर भुवनेश्वर पहुंच गया है।
दिल्ली रीजन के रिजल्ट में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। 2013 में दिल्ली रीजन का रिजल्ट सातवें पायदान पर था जबकि वर्ष 2014 में वह गिरकर आठवें स्थान पर आ गया था।
वर्ष 2015 में दिल्ली 96.29 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर था जो इस बार 91.76 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर ही है। दिल्ली रीजन के नतीजों में 4.53 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं गुवाहाटी रीजन के रिजल्ट में भी गिरावट हुई है।
दिल्ली रीजन में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा
- फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी का बीते साल जहां 86.55 फीसदी के साथ दसवां स्थान था, वहीं स्थान इस बार 83.79 फीसदी के साथ रहा है। स्कूल के अनुसार रिजल्ट देखें तो तिरुवंतपुरम व दिल्ली रीजन में जवाहर नवोदय विद्यालय व चैन्नई व देहरादून में सेंट्रल तिब्बतन स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।
रिजल्ट आंकड़ों में:
दसवीं में बैठने वाले छात्रों की संख्या 14,96,066
कुल पास प्रतिशत 96.21
लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32
लड़कों का पास प्रतिशत 96.11
10 सीजीपीए पाने वाले बच्चे 1,68, 541
10 सीजीपीए पाने वाले निजी स्कूलों के बच्चे 1, 51,061