फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की राह चला UOU, कराएगा कैंपस प्लेसमेंट

Thu, 05 May 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दून पहुंचे नए कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने दी जानकारी
  • इग्नू की तर्ज पर किया जाएगा छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
  • कम छात्र संख्या वाले कोर्सेज में दी जाएंगी ऑनलाइन बुक्स
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय भी अब इग्नू की राह पर चल पड़ा है। यहां के छात्रों का भी अब कैंपस प्लेसमेंट किया जाएगा। कुलपति बनने के बाद पहली बार दून में राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से मिलने पहुंचे मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका मकसद छात्रों की हर शिकायत को दूर करते हुए विवि को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


मुक्त विवि के केदारपुरम स्थित कैंपस कार्यालय पहुंचे प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि मुक्त शिक्षा में अब केवल पहले से जॉब करने वाले छात्र ही नहीं बल्कि फ्रेशर स्टूडेंट्स भी आ रहे हैं। इस लिहाज से अब ऐसे फ्रेशर्स के लिए प्लेसमेंट और कोर्स में इससे जुड़े बदलाव जरूरी हो गए हैं।

कोर्स में भी बदलाव
लिहाजा, ऐसे छात्रों की स्किल्स डेवलप करने के लिए कोर्स में बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही मुक्त विवि अब कैंपस प्लेसमेंट से अपने सभी छात्रों को मौका देगा। उन्होंने बताया कि चूंकि गढ़वाल मंडल में विवि की छात्र संख्या सबसे अधिक है, लिहाजा देहरादून में कैंपस बनाने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार से जमीन की मांग की जाएगी। विवि पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिन कोर्सेज में छात्र संख्या कम है, उन्हें ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें