अगर आपको बीई सेकेंड ईयर में लेटरल एंट्री एडमिशन चाहिए तो 21 जून आवेदन करने की लास्ट डेट है। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर-26, पीयू स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर बाजवाड़ा होशियारपुर में एडमिशन होने हैं। इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कोर्स कर चुके स्टूडेंट्स को इन खाली सीटों पर एडमिशन मिलता है।
पिछले कई साल से कोशिश की जा रही है कि यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ कैंपस में भी लेटरल एंट्री एडमिशन की इजाजत मिले, लेकिन इस साल भी स्टूडेंट्स को ये सुविधा नहीं मिल सकेगी। http://puleetadmissions.puchd.ac.in पर स्टूडेंट्स अपनी ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकते हैं।
वेबसाइट पर इनफॉर्मेशन भर कर बैंक चालान लेने की डेट 21 जून है। इसी बैंक चालान के आधार पर एसबीआई की किसी भी ब्रांच में फीस भर कर 24 जून रहेगी। 27 जून तक फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड किए जा सकते हैँ। रोल नंबर 5 जुलाई को रिलीज होंगे। ये ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। एंट्रेस टेस्ट 10 जुलाई को होंगे।