परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव
- फोटो : demo pic
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीपीएड की परीक्षाएं अब 25 अप्रैल से शुरू होंगी। पहले 20 अप्रैल से शुरू होनी थीं। परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
25 अप्रैल को हिस्ट्री एंड फंडामेंटल्स एंड ओलंपिक मूवमेंट इन फिजिकल एजूकेशन, 27 अप्रैल को एनाटमी, सायकोलॉजी, 29 अप्रैल को हेल्थ एजूकेशन एंड एन्वार्यमेंटल स्टडीज, 1 मई को योगा एजूकेशन, 3 मई को ऑफिसिएटिंग एंड कोचिंग,
5 मई को ऑर्गनाइजेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन इन फिजिकल एजूकेशन, 7 मई को एजूकेशनल टेक्नोलॉजी एंड मेथड्स इन फिजिकल एजूकेशन और नौ मई को कंटमप्रेरी इश्यूज इन फिजिकल एजूकेशन-फिटनेस, स्पोर्ट्स, न्यूट्रीशन एंड वेट मैनेजमेंट विषय के पेपर होंगे।