फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा परिणाम : जिला फिसड्डी, शानदार विद्यार्थी

Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखकर कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखाई दिया। इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 43.91 फीसदी रहा है। 21वें पायदान पर पहुंचे फरीदाबाद के अधिकांश स्कूल शत-प्रतिशत रिजल्ट नहीं दे पाए।
विज्ञापन


लेकिन जिले के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एसजीएम नगर स्थित राहुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य रमेश डागर ने बताया कि निशा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व जिला टॉप किया है, जबकि सपना ने 82 प्रतिशत व पूजा ने 78.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आर्ट्स में प्रियंका ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 13 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हैं। बल्लभगढ़ स्थित रावल बीएसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 32 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय के दीपक शर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। इसके अलावा 53 विद्यार्थियों ने विषयवार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मेट्रो चौक से मोनिका ने 91 प्रतिशत अंक लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता ने बताया कि स्कूल में 60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। संजय कॉलोनी स्थित बीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परीक्षा शानदार रहा। विज्ञान से साक्षी सिंह ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

वहीं कंचन ने 436 अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य में अजय शर्मा ने 414 और मोनिका ने 401 अंक लेकर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय परमार ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा है।

सेतहपुर रोड स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के चयरमैन ओमप्रकाश रक्षवाल ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। 22 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें तीन बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
बेहतर रिजल्ट देने वाले शिक्षक होंगे प्रोत्साहित
हरियाणा बोर्ड के तहत 12वीं के परीक्षा परिणाम ने जिले की शिक्षा प्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। रिजल्ट में औंधे मुंह गिरे इस जिले में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक ने खराब रिजल्ट की वजह शिक्षकों की कमी को बताया है।

उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों का प्रतिशत बेहतर रहा है उनके शिक्षकों की फोटो स्कूल और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाई जाएगी। इससे न केवल दूसरे शिक्षक प्रेरणा ले सकेंगे बल्कि प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।

लापरवाही बनेगी तरक्की में बाधा
फरीदाबाद के खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पढ़ाई में कोताही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विषयवार समीक्षा की जाएगी। जिन विषयों में बच्चों का प्रदर्शन खराब रहा है उनके शिक्षकों से जवाब तलब करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई के संकेत दे दिए गए हैं।

जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब आया है, उनके प्रधानाचार्यों पर गाज गिरना भी तय माना जा रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में प्रधानाचार्यों की तरक्की में बाधा के रूप में दिखाई दे सकता है, क्योंकि खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के मुखियाओं की इंक्रीमेंट रोकने पर विचार किया जा रहा है। 

अंक सुधार का मौका
इस रिजल्ट के आधार पर जिन परीक्षार्थियों को अंक सुधार या उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करानी है वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक आवेदन किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें