उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्रों की दून के विभिन्न केंद्रों में आज सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक राजनीति विज्ञान की परीक्षा हैं। वहीं पब्लिक स्कूलों के छात्रों की भी परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में भाजपा ने जहां विधान सभा कूच का एलान किया हुआ है, वहीं कांग्रेस एवं अन्य संगठनों के शहर बंद से परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है।
शहर के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में इन दिनो बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में यदि आप समय पर घर से नहीं निकले तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापारियों एवं कांग्रेस सहित कई संगठनों ने आज शहर बंद का एलान किया हुआ है। वहीं भाजपाई विधान सभा कूच करने जा रहे हैं।
शहर में आज होने वाले धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाए जा रहे हैं। इससे खासकर परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है।