फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि में खराब रिजल्ट पर बाली का बड़ा फैसला

Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने सोशल साइट पर मिली खराब रिजल्ट की शिकायत पर संज्ञान लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने सोशल साइट पर मिली खराब रिजल्ट की शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने फेसबुक साइट पर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के खराब रिजल्ट पर तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक और सचिव के साथ शीघ्र एक बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आंसरशीट्स की विवि से बाहर थर्ड पार्टी संस्थान जिसमें एनआईटी भी शामिल है, में पुनर्मूल्यांकन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पुनर्मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सबकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को चेताते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में विरोध स्वरूप अधिकारियों को कमरे में बंद रखने जैसे मामले बर्दाश्त नहीं होंगे। अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह है सारा मामला
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बीते दिनों बीटेक, बी-फार्मेसी के प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। बी-फार्मेसी का परीक्षा परिणाम महज एक फीसदी आया था। पिछले सेमेस्टर में अव्वल आने वाले विद्यार्थी भी फेल हुए।

इस पर प्रदेशभर के कालेजों से विद्यार्थियों ने हमीरपुर स्थित तकनीकी विवि के कैंपस में उग्र प्रदर्शन किया और कुलपति समेत अन्य अधिकारियों को कार्यालय में बंद कर दिया। विवि में खड़ी गाड़ियो की हवा तक निकाल दी। रात आठ बजे जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर मामले को शांत करवाया गया। इसके बाद कुलपति ने विद्यार्थियों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें