सेना की 24 अप्रैल को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
- फोटो : फाइल फोटो
सेना की 24 अप्रैल को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में पास युवा चार मई को सुबह नौ बजे भर्ती निदेशक कार्यालय हीरानगर में पहुंचना सुनिश्चित करें। युवा अपने साथ स्थायी मूल प्रमाण पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें।
आर्मी की लिखित परीक्षा का परिणाम भर्ती निदेशक कार्यालय के सूचना बोर्ड पर लगाया गया है। युवा अपना रिजल्ट देख सकते हैं। भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि 24 अप्रैल को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
चयनित युवा चार मई (बुधवार) को सुबह नौ बजे भर्ती कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। युवा अपने साथ स्थाई मूल प्रमाण पत्र भी लाना सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें आर्मी के विभिन्न परीक्षण केंद्रों में भेजा जा सके।
गौर रहे कि आर्मी की लिखित परीक्षा जोकि 24 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें सिपाही सामान्य के 65 और सिपाही तकनीकी के 12 युवा उत्तीर्ण हुए हैं। लिखित परीक्षा में हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर व मंडी के 139 युवाओं ने भाग लिया था।