फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: कॉमन एंट्रेंस के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 03 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बीटेक और बी-फार्मेसी के लिए विद्यार्थी 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (एचपीसीईटी-2016) के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। बीटेक और बी-फार्मेसी के लिए विद्यार्थी 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की तारीख एक मई थी।
विज्ञापन


एचपीसीईटी के लिए आए बहुत कम आवेदनों के चलते टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय लिया है। एचपीसीईटी पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 14 मई को ही होगा। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूनिवर्सिटी ने एमबीए, एमसीए, एमटेक और एम-फार्मेसी सहित पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि 22 मई तक बढ़ा दी है।

साथ ही 15 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे प्रदेश विवि की बीए, बीएससी और बीकॉम की फाइनल परीक्षाओं का तर्क दिया है। अब पीजी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जून को होगी। विवि चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 15 परीक्षा केंद्रों पर सामान्य प्रवेश परीक्षा ले रही है।
विज्ञापन


एक मई तक ये मिले आवेदन
कोर्स                             आवेदन
बीटेक                               3415
बी-फार्मेसी आयुर्वेदा                287
बी-फार्मेसी एलोपैथी                981
एमबीए                               356
एमसीए                              163
एमटेक                                84
एम-फार्मेसी                           27

'टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने एचपीसीईटी-2016 के लिए आवेदन की तारीख 1 मई से बढ़ाकर 4 मई, जबकि पीजी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा को आवेदन की तिथि 22 मई तक बढ़ा दी है। बीटेक और बी-फार्मेसी के लिए प्रवेश परीक्षा पूर्व निधारित 14 मई को होगी। पीजी कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।'- प्रो. वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें