ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को स्टडी प्लान पर अमल करना चाहिए। इस प्लान में पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन भी शामिल होना चाहिए।
इसके अलावा हर विषय में कुछ ऐसे टॉपिक्स हैं जो कि अहम साबित हो सकते हैं। कोटा क्लासेज के रवि वर्मा, वीआर क्लासेज के वैभव राय, अचीवर्ज क्लासेज के मनु पंत के मुताबिक कुछ अहम टिप्स।
टिप्स
आपके स्टडी प्लान में पढ़ाई और मनोरंजन, दोनों के लिए समय होना चाहिए। अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिए स्टडी ब्रेक जरूरी है।
मनोरंजन के अलावा पढ़ाई के समय को तीन हिस्से में बांट दें, जिसमें एक तिहाई समय स्टडी, एक तिहाई रिवाइज करने को और बाकी समय प्रैक्टिस को दें। इससे आपको समय से काफी पहले अपने सिलेबस को खत्म करने में मदद मिलेगी और उन टॉपिक्स-कांसेप्ट को दोबारा देखने का समय मिलेगा
आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पर बराबर समय देना चाहिए।
मेकेनिक्स, ऑप्टिक्स, थर्मोडायनमिक्स और न्यूक्लियर फिजिक्स अहम हो सकते हैं।
मोल कांसेप्ट, जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, केमिकल बांडिंग, पीरियॉडिक टेबल, कोऑर्डिनेशन भी अहम हैं।
इकॉलजी एंड एनवायरमेंट, जेनेटिक्स, सेल बायोलॉजी, मोरफोलॉजी ऑफ प्लांट्स एंड एनिमल्स, रिप्रॉडक्शन इन प्लांट्स एंड एनिमल्स, फि जियॉलोजी ऑफ प्लांट्स को अच्छे से तैयार कर लें।
जिन टॉपिक्स में आपकी मजबूती है, वहां बेहतर तैयारी पर फोकस करें।
बेसिक्स की अच्छी तरह से स्टडी करें और स्टडी मैटेरियल में दिए गए सवालों की प्रैक्टिस जारी रखें।