फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू में छात्रों को मिलेगी मेडिकल बीमा सुविधा

Fri, 25 Mar 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकेटीयू में प्लेसमेंट बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने के लिए जल्द ही कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। विश्वविद्यालय जल्द ही छात्रों को कैशलेस मेडिकल बीमा सुविधा प्रदान करेगा। इस संबंध में समस्त शासकीय संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस योजना के अगले सत्र से लागू होने की उम्मीद है। इसमें छात्रों को कई तरह की मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय बीमा कंपनियों से संपर्क कर रहा है।
 
डिजाइन इंस्टीट्यूट को मिलेंगे 10 करोड़
नोएडा में डिजाइन इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। कुछ समय पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय पाठक ने नोएडा के एकेटीयू कैंपस को डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में बदलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। अगले सत्र से यहां डिजाइनिंग कोर्स जैसे बीआर्क आदि की क्लासें शुरू हो जाएंगी। साथ ही साथ विश्वविद्यालय ने इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन के लिए 17.95 करोड़ का बजट मुहैया कराने का निर्णय लिया है।

वहीं, शासकीय संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए आवंटित की गई 32 करोड़ की धनराशि पर वित्त समिति द्वारा कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई है।

1 लाख से अधिक के कार्यों की ई-टेंडरिंग
आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय एक लाख से अधिक के सभी कार्यों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से कराएगा। विश्वविद्यालय में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है।

साथ ही विश्वविद्यालय के नवीन परिसर के निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 16 करोड़ तथा आगामी वित्तीय वर्ष में 78 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

साझा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए
एकेटीयू और एनआईटीटीटीआर (कोलकाता) के द्वारा एक साझा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझा पत्र के जरिये एनआईटीटीटीआर द्वारा एकेटीयू में ट्रेनिंग नीड एनालिसिस करके इस बात का पता लगाया जाएगा कि वर्तमान में फैकल्टीज को किस तरह के कौशल की आवश्यकता है।

एनआईटीटीटीआर गैप का पता लगाने के उपरांत शॉॅर्ट टर्म नीड बेस्ड संयुक्त ट्रेनिंग प्रोग्राम एकेटीयू की फैकल्टी के लिए आयोजित करेगा। साथ ही साथ एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों की रैंकिंग के लिए एनआईटीटीटीआर एक स्वोट एनालिसिस करके रैंकिंग फ्रेमवर्क के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करेगा।

एजुकेशन टेक्नोलॉजी एवं एजुकेशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में एनआईटीटीटीआर एकेटीयू के साथ संयुक्त रूप से छात्रों को शोध करने के लिए अवसर प्रदान रिसोर्स मैटेरियल एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विवि के सभी संबद्ध संस्थानों में गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए फैकल्टीज को अपडेट करना आवश्यक है। इसी क्रम में एनआईटीटीटीआर के साथ एक साझा पत्र हस्ताक्षरित किया गया है। -डॉ. विनय पाठक, कुलपति
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें