एमबीबीएस व बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए होने वाली एआईपीएमटी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए एडमिट कार्ड की समस्याएं सुलझाने को ईमेल आईडी जारी की है। अभ्यर्थी सीधे इस पर अपनी परेशानी बता सकते हैं।
सीबीएसई के अधिकारी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के एडमिट कार्ड सभी अभ्यर्थी जल्द से जल्द वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। इसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि वेबसाइट पर फीड करनी होगी।
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी अभ्यर्थी को परेशानी पेश आए तो वह सीधे बोर्ड को ईमेल कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी हिदायत दी है कि अभ्यर्थी अपने इस एडमिट कार्ड को न केवल प्रवेश परीक्षा बल्कि रिजल्ट के बाद दाखिले के लिए होने वाली काउंसिलिंग तक संभाल कर रखें।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.aipmt.nic.in
यहां करें अपनी समस्या की शिकायत : aipmt.cbse@nic.in