फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग्याज ने दिया टॉपर मुदिता को निशुल्क पढ़ाने का प्रस्ताव

Sat, 28 May 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
टॉपर मुदिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिंग्याज विश्वविद्यालय ने सीबीएसई 12वीं की दिव्यांग श्रेणी के तहत ऑल इंडिया टॉप करने वाली मुदिता को आगे की पढ़ाई लिंग्याज शिक्षण संस्थान में निशुल्क कराने का प्रस्ताव रखा गया है। 
विज्ञापन


यह प्रस्ताव विश्वविद्यालय निदेशक दिनेश सदाना ने सेक्टर 17 स्थित मुदिता के घर जाकर उसे बधाई देने के बाद दिया। इस मौके पर सदाना ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप या परेशानी नहीं है, बल्कि एक चुनौती है।

इस मौके पर मुदिता के पिता मनहर जयगौतम व माता दीप्ति जय गौतम भी मौजूद थे। सदाना ने कहा कि वास्तव में मुदिता ने यह सच कर दिखाया है की उड़ान पंखों से नहीं बल्कि हौसलों से होती है। परीक्षा परिणाम में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरों को प्रेरणा देने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें