फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विवि में आंदोलन जारी, प्रशासनिक भवन में छात्रों ने जड़ा ताला

Wed, 18 May 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आंदोलन, मीडिया कॉलिंग, घेराव, प्रदर्शन के विरोध में आंदोलन का तीसरा दिन
  • विवि प्रशासन ने मांगा ज्ञापन, छात्रों ने कहा कुलपति से वार्ता से पहले पीछे नहीं हटेंगे
विज्ञापन
दून विवि - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किसी भी तरह के घेराव, आंदोलन, मीडिया कॉलिंग, प्रदर्शन और धरने पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में तीसरे दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी रहा। छात्रों ने विवि के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर आंदोलन वापस लेने की अपील की लेकिन छात्र नहीं माने। अब विवि प्रशासन ने छात्रों से ज्ञापन मांगा है जबकि छात्रों का कहना है कि वह बिना कुलपति से वार्ता किए आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

दून विवि ने नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया के लिए प्रकाशित किए गए प्रॉस्पेक्टस में किसी भी तरह के आंदोलन और इसके लिए मीडिया को बुलाने, बाहरी छात्र संगठनों को बुलाने पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की सूचना प्रकाशित कर दी। इसके विरोध में दो दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। विवि के कुलपति प्रो. वीके जैन शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन


कुलपति से वार्ता पर अड़े छात्र
बुधवार को भी आंदोलन के तीसरे दिन भारी संख्या में छात्रों ने विवि के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल संभालने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन छात्र नहीं माने। विवि प्रशासन ने सभी मांगे लिखित में मांगी तो छात्र लिखित में ज्ञापन देने को तैयार तो हो गए लेकिन उनका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर कुलपति से वार्ता किए बिना नहीं मानेंगे।

विवि के अधिकारियों के मुताबिक चूंकि अभी कुलपति शहर से बाहर हैं, लिहाजा जैसे ही वह विवि पहुंचेंगे तो छात्रों से वार्ता करेंगे। विवि के अधिकारियों के मुताबिक यह अनुशासन का मामला है, जो भी संभव होगा वार्ता के बाद हल निकाल दिया जाएगा। छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

एसएफआई ने दिया छात्रों का समर्थन
दून विवि में चल रहे छात्र आंदोलन को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने समर्थन दे दिया है। बुधवार को हुई बैठक में राज्य सचिव देवेंद्र सिंह रावल ने कहा कि दून विवि ने छात्रहितों तथा छात्र अधिकारों का हनन किया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें