पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) ने 48 पोस्ट ग्रेजुएट(पीजी) कोर्सों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को पीयू में दाखिला लेेने के इच्छुक 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पीयू डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पूनिया ने बताया कि 2016-17 पीजी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
दाखिले संबंधी सभी जानकारी भी वेबसाइट पर ही दी जाएगी। पीयू के एलएलएम,एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए इन पब्लिक हेल्थ, एमए अंग्रेजी, ज्योग्राफी, मास्टर आऍफ सोशल वर्क, मास्टर इन इंजीनियरिंग, एमकॉम, एमबीए, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में एंट्रेंस टेस्ट के तहत दाखिला मिलेगा।
पीयू के सभी साइंस विभागों में भी एंट्रेेंस टेस्ट से दाखिले मिलेंगे। पुनिया के अनुसार 13 मई तक विद्यार्थियों क फीस एसबीआई बैंक में जमा करनी होगी। 16 मई तक सिग्नेचर,फोटोग्राफ अपलोड करनी होगी। 30 मई को ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट से अपलोड किए जा सकेंगे।