पंजाब यूनिवर्सिटी में 2016 में होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीयू छात्र संगठनों ने अगले सत्र के लिए नई कार्यकारणी(टीम) घोषित करनी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर पीयू स्टूडेंट सेंटर पर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी(सोपू) के पूर्व छात्र नेताओं की मौजूदगी में रजत चीमा को पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस प्रेसिडेंट घोषित कर दिया गया।
इस मौके पर सोपू के फाउंडर मेंबर डीपी रंधावा और संतोक विंदर सिंह नाभा भी मौजूद थे। स्टूडेंट सेंटर पर सोपू समर्थकों की जबर्दस्त भीड़ के बीच गुरलाल बराड़ को स्टेट प्रेसिडेंट घोषित किया गया। कार्यकारणी के अन्य सदस्यों में संपत नेरा पार्टी चेयरमैन,राणा ग्रेवाल को पार्टी प्रेसिडेंट, मनदीप सिंह को सभी कालेजों का प्रेसिडेंट चुना गया। स्टूडेंट सेंटर पर काफी देर तक जमकर सोपू पार्टी के समर्थन में नारेबाजी हुई।