फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया 29 मार्च से

Wed, 16 Mar 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
School
विज्ञापन
शिक्षा नियमावली के नियम-134ए के तहत नए शिक्षा सत्र की आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू होगी। नियम के अंतर्गत बीपीएल व ईडब्ल्यूएस छात्रों के कक्षा दो से 12वीं तक के दाखिले होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के मुताबिक शिक्षा नियमावली-2003 के नियम-134ए में बीपीएल (बिलो पॉवरटी लाइन) व ईडब्लूएस (इकॉनामिक वीकर सेक्शन) में प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से होगी।

29 मार्च से 8 अप्रैल तक फार्म भरे जा सकते हैं, जो फरीदाबाद व बल्लभगढ़ दोनों ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमा होंगे। आवेदक दाखिला फॉर्म इन कार्यालयों और वेबसाइट से ले सकते हैं, सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ 8 अप्रैल तक फार्म जमा करना होगा।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार फॉर्म की जांच के बाद पहला ड्रॉ 18 अप्रैल को होगा जिसकी दाखिला प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। दूसरा ड्रॉ 26 अप्रैल को होने के बाद इसके दाखिले 29 अप्रैल  होंगे। आवेदन प्रक्रिया कक्षा दो से आठ और 9वीं, 10वीं व 12वीं के लिए होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें