स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन
- फोटो : demo pic
डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने पीजी इन डेंटल कोर्स में आवेदन की तिथि को एक माह बढ़ा दिया है। इससे निजी संस्थानों के प्रबंधन को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
डीसीआई से मंजूरी मिलने पर अब 2017-18 के पीजी कोर्स के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन करने का समय मिलेगा। पिछले सत्र में इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च थी। डीसीआई ने कॉलेज प्रबंधनों को जल्द ही आवेदन फार्म स्वास्थ्य मंत्रालय भेजने को कहा है। इससे 6 मई को होने वाली काउंसिलिंग के समीप सभी कॉलेजों की लिस्ट उनके पास होगी।
डीसीआई के सदस्य पीजीआईडीएस रोहतक के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की कार्यकारी समिति में देशभर के छह विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाता है। इसमें डॉ. संजय तिवारी भी शामिल हैं।