फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों छात्रों ने दी सीटेट परीक्षा, दो पाली में 26 परीक्षा केंद्रों पर हुआ एग्जाम

Mon, 09 May 2016 04:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) हुई। दो पाली में 26 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7800 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि जाट आंदोलन के कारण 21 फरवरी को हरियाणा को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) की तरह सीटेट परीक्षा में भी पुख्ता इंतजाम किए गए। घड़ी, धूप के चश्मे और साथ लेकर आए पेन, पेंसिल समेत अन्य सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सीबीएसई की ओर से आयोजित इस परीक्षा में पहली बार इतनी सावधानी बरती गई। गुड़गांव में दूसरे जिले के छात्रों के परीक्षा केंद्र दिए गए थे। छात्रों को परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। जिससे सेक्टर-15 और 14 के परीक्षा केंद्र पर करीब एक दर्जन छात्रों के परीक्षा छूट गई। पहले चरण की परीक्षा में पेपर-2 और पहली पाली में पेपर-1 की परीक्षा हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें