फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप समिट शुरू

Sat, 19 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के युवाओं को कैरियर की नई सोच देने के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप समिट ‘उद्यमी-2016’ की शरुआत हुई। देश विदेश में काफी कम लागत से बिजनेस शुरू कर युवाओं के लिए रोल मॉडल बन रहे उद्यमी इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) 18 से 20 मार्च तक एंटरप्रेन्योर समिट का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार को समिट का उद्घाटन ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लिलिओट ने किया। डेविड ने कहा कि युवाओं को सीखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कभी भी नहीं समझें कि बॉस ही सबसे इंटेलिजेंट है, उन्होंने युवाओं को खुद का बिजनेसा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान 50 से अधिक टीमें और करीब 20 युवा इंटरप्रेन्योर युवाओं को संबोधित करेंगे। पहले दिन पीयू लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जुगनू ऑटो सर्विस के को फाउंडर चिन्मय अग्रवाल,ओयो बिजनेस डेवलेपमेंट हेड अक्षय बंसल और माइंड बैटरी के सीईओ और फाउंडर सिमरनप्रीत सिंह ने ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें