फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड में बरसे नंबर, मेरिट लिस्ट में 26 शतकवीर

Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • उत्तराखंड बोर्ड में भी बरसे सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर नंबर
  • इंटर में आठ छात्र छात्राओं को मैथ्स और फिजिक्स में मिले सौ नंबर 
  • हाईस्कूल में 18 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में मिले सौ नंबर
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड का भी ट्रेंड बदल गया है। पहले जहां नंबर लाने में छात्रों के पसीने छूटते थे अब खूब नंबर बरस रहे हैं। इस बार कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश जैसे कठिन विषय में सौ में पूरे सौ अंक हासिल किए।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की तरह कई विषयों में बच्चों ने रिकॉर्ड बनाया है। इंटर की मेरिट सूची में आठ छात्र-छात्राओं को फिजिक्स और मैथ्स में सौ में सौ से अंक मिले हैं। इंटर में इस आंकड़े को छूने वाली छह छात्राएं हैं।

हाईस्कूल की मेरिट में 18 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में सौ में से सौ अंक प्राप्त किये हैं। इस आंकड़े को छूने वाले छात्रों की संख्या 14 है जबकि छात्राओं की संख्या चार है। सौ नंबर नंबरों का आंकड़ा बढ़ने से छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


इंटर की मेरिट सूची में नानकमत्ता की विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने फिजिक्स में सौ, नानकमत्ता के ही सरनदीप सिंह ने मैथ्स में सौ, जसपुर की दीपशिखा ने भी मैथ्स में पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में भी मिले पूरे सौ

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी करते सभापति आरके कुंवर - फोटो : अमरउजाला
खैरना की किरन राजपूत, जसपुर की प्रगति नैनवाल, जसपुर की तानू गहलौत, काशीपुर के विजय गहतोड़ी ने भी मैथ्स में सौ नंबर प्राप्त किए हैं। छात्रा मेरिट में शामिल जसपुर की हर्षिता चौहान को भी मैथ्स में सौ नंबर मिले हैं।

हाईस्कूल की मेरिट में मैथ्स में रामनगर की प्रशंसा पोखरियाल, पौड़ी गढ़वाल के विपुल वर्मा, कर्णप्रयाग के अभय खंडूरी, खटीमा के रजत मौर्या, अल्मोड़ा के प्रभाकर मिश्रा, जसपुर के राहुल कुमार, खटीमा के सौरभ सिंह सामंत, जसपुर के सुमित कुमार, बेरीनाग के प्रियांशु, पौड़ी गढ़वाल के राहुल सिंह रावत, रुद्रप्रयाग के जयदीप सिंह, अगस्त्यमुनि की सृष्टि रावत, नानकमत्ता के ललित मोहन ने सौ में से सौ अंक हासिल किये हैं।

इस तरह अंग्रेजी में गोपेश्वर की ज्योत्सना बिष्ट को शत प्रतिशत अंक मिले हैं। विज्ञान विषय में जसपुर की दिव्यांशी राज, उत्तरकाशी के अनिल रावत, अल्मोड़ा के क्षितिज भट्ट और सामाजिक विज्ञान में ऋषिकेश के विक्की कुमार ने भी शतक बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें