फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-वैली की दुनिया और चाय से जुड़े खास फैक्ट जो आपने पहले शायद ही पढ़े हों

Tue, 29 Jan 2019 06:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tea valley
विज्ञापन
भारतीयों को चाय से कितना प्यार है, यह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इसके दीवाने और भी हैं। अफगानिस्तान और ईरान में चाय को राष्ट्रीय पेय का दर्जा प्राप्त है। बाजार में सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगे कई ब्रैंड उपलब्ध हैं, लेकिन इन टी वैली ने कम समय में जिस तरह से टी मार्केट में पकड़ बनाई है, उसका कोई मुकाबला नहीं है।  
विज्ञापन

 
टी-वैली 100 फीसदी ओरिजिनल असम चाय और खुशबुदार ऑर्थोडॉक्स पत्तियों का ब्लेंड है। टी-वैली को 250 ग्राम के बेहद आकर्षक टिन कंटेनर में पैक किया गया है। कस्टमर्स के अलग-अलग टेस्ट और चॉइस को ध्यान में रखते हुए टी-वैली के साथ इसके दो अन्य वैरिएंट्स टी वैली रॉयल और टी वैली क्लासिक भी लांच किए गए। 

चीन से शुरू हुई थी चाय पीने की परंपरा

अब जरा चाय की खोज के बारे में जानते हैं। चाय के अविष्कार से जुड़ी कहानी चीन से जुड़ी है। कहा जाता है कि चीन के राजा शैन नुंग के सामने गरम पानी का प्याला रखा गया था, उसमें चाय की पत्तियां आकर गिर गईं और पानी का रंग बदलने लगा।

राजा इसे देखकर अचरज से भर गए और उन्होंने कौतुहलवश उस पानी को पिया। जब राजा शैन नुंग ने उस पानी को पिया तो उन्हें स्वाद बड़ा ही अच्छा लगा। इस तरह चीन से होते हुए चाय ग्लोबल बन गई। 

भारत में चाय अंग्रेजों की देन

हालांकि, इसे भारत में अंग्रेज लेकर आए, लेकिन आज चाय का रंग पूरी तरह भारतीय हो गया है। यह हमारी संस्कृति में रच बस गई है। वैसे दुनिया पर भी चाय का रंग खूब चढ़ा, तभी तो हर साल 15 दिसंबर को 'इंटरनेशल टी डे' के रूप में मनाया जाता है।

अब जिस चाय की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है, उसमें कुछ तो खास होगा। इसके कई फायदे भी हैं: आइए जानते हैं इसके लाभ और कई अन्य प्रयोग। मतलब चाय एक स्वादिष्ट पेय पदार्थ के साथ ही कई अन्य प्रकार के प्रयोगों में भी काम आती है। 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

चाय के अलग-अलग फायदे 

 
  • बहुत से लोग चाय की पत्तियों का इस्तेमाल मच्छर भगाने के लिए भी करते हैं। य
  • दि चाय की पत्तियों को कुछ देर पानी में भिगो दिया जाए तो उसकी गंध फैलने लगती है, जो कि मच्छरों के लिए हानिकारक होती है।
  • चाय की पत्तियों की गंध से मच्छर भाग जाते हैं। 
  • चाय उत्पादन के मामले में चीन नंबर वन है, लेकिन भारत भी पीछे नहीं है। हमारा स्थान चाय उत्पादन के मामले में दूसरा है। 
  • तुर्की में चाय की खपत का आंकड़ा आपको हैरान कर देगा।
  • यहां एक व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 10 कप चाय पीता है। 
  • ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध की मानें तो चाय पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • चाय में केचेटिन नई बोन बनाने में मदद करता है। 
  • चाय में 'एल-थेनाइन' नाम का इंग्रेडिएंट होता है, जो ब्रेन पावर को बढ़ाने में मदद करता है।
  • इससे तनाव कम होता है, बुद्धि तेज होती है और नींद को भगाता है। 
  • यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो ग्रीन टी का इस्तेमाल करें।
  • यह स्किन में मौजूद बेंजॉइल प्रॉक्साइड को रोकती है और चेहरे पर स्पॉट नहीं आने देती। 
  • चाय की पत्ती में पाया जाना वाला टैनिक एसिड गुलाब के रंग को और गुलाबी कर देता है।
  • चाय को इस्तेमाल करने के बाद चाय पत्ती को गुलाब के पेड़ की जड़ में डाल दें तो यह फूलों को और सुंदर बना देगा। 
  • चाय की करीब 1500 किस्म बताई जाती है, लेकिन चाय ब्लैक हो या ग्रीन या कोई और फ्लेवर इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी कैटेचिन्स और पोलीफेनॉल्स होते है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। 
  • ग्रीन टी मूत्राशय, स्तन, फेफड़े, पेट, अग्नाशय के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और कोलोरेक्टल कैंसर को भी रोकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें