फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening: सोमवार को बाजार में सपाट शुरुआत; डीमार्ट 4% ऊपर, ओएनजीसी में 3% की गिरावट

Mon, 04 Jul 2022 09:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट और  सन फार्मा टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं वहीं जेएसडब्ल्यू, ONGC, Tata Steel, Hindalco टॉप लूजर्स में शामिल हैं। 
विज्ञापन
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बाजार की शुरुआत सपाट तरीके से हुई है। निफ्टी 15900 की रेंज में नजर आ रहा है। 9 बजकर16 मिनट पर सेंसेक्स 118 अंक की  गिरावट के साथ 53026 वहीं निफ्टी 15784 अंक पर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट और सन फार्मा, D-Mart टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं वहीं जेएसडब्ल्यू, ONGC, Tata Steel, Hindalco टॉप लूजर्स में शामिल हैं।  सोमवार को बाजार खुलने पर डीमार्ट में 4% की तेजी जबकि, ओएनजीसी में 3% की गिरावट देखने  को मिली है।

विज्ञापन

 
एक्सचेंज में निफ्टी प्यूचर्स की कमजोरी सोमवार को भारतीय बाजारों में सुस्ती के संकेत दे रहे हैं। सोमवार को SGX NIFTY 28 अंक (0.18) प्रतिशत नीचे गिरकर 15717.50 पर कारोबार कर रहा है। उम्मीद है कि इससे भारतीय बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिलेगी। सोमवार को एशियाई बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतें नीचे की ओर लुढ़कती दिखी हैं फिर भी बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच इसमें अनिश्चितता बनी हुई है।

लीबिया में तनाव और रूस पर लगे प्रतिबंधों कारण अभी इसमें अधिक राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। ब्रेंड क्रूड ऑयल फ्यूचर अभी 35 सेंट (0.3%) नीचे लुढ़ककर 111.28  अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल की दर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि निफ्टी 50 के डेली चार्ट में शुक्रवार को हैमर जैसा बियरिश कैंडल देखने को मिला था। एनालिस्ट मानते हैं कि निफ्टी इन कंसोलिडेशन रेंज में चल रहा है। इसमें 15500 से 15600 के रेंज पर स्ट्रांग सपोर्ट देखने को मिल रहा है वहीं 15900 से 950 का रेंज एक मजबूत रजिस्टेंस के रूप में दिख रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें