फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening: बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 500 अंक लुढ़ककर 52623 और निफ्टी 15705 पर खुला

Wed, 29 Jun 2022 01:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़ककर 52623 और निफ्टी 15705 पर खुला है। फिलहाल निफ्टी 15700 पर होल्ड करने की कोशिश करते-करते लुढ़क गया है । वहीं भारतीय रुपया भी फिसल कर 78.90 पर आ गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SGX Nifty में कमजोरी के बाद भारतीय बाजार बुधवार को लाल निशान में खुले हैं। सेंसेक्स 500 अंक लुढ़ककर 52623 और निफ्टी 15705 पर खुला है। फिलहाल निफ्टी 15700 पर होल्ड करने की कोशिश करते-करते लुढ़क गया है । वहीं भारतीय रुपया भी फिसल कर 78.90 पर आ गया है।

विज्ञापन


इससे पहले अच्छी शुरुआत के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। दिन की ऊंचाई से डाओ जोंस लुढ़ककर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ है। दिन की ऊंचाई से 950 अंक गिरकर डाओ का कारोबार बंद हुआ है। इसके अलावा नैस्डेक में भी 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।. दरअसल, अमेरिका में कमजोर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डाटा से बाजार में कमजोरी आई है। एनर्जी सेक्टर के शेयर छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव बढ़ रहा है। 

हालांकि यूरोप के बाजारों में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। लेकिन बात करें एशियाई बाजारों की तो यहां भी बिकवाली हावी दिखाई दे रही है। SGX Nifty में 170 अंकों की गिरावट है और ये इंडेक्स लगातार लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहा है। इससे भारतीय बाजार में कमजोरी बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें