कृषि मंत्रालय देश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए नई योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना पर करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।अधिकारी ने बताया, योजना जल्द मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखी जाएगी। प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिसंबर में कहा था, उर्वरक और कीटनाशक आधारित खेती के विकल्प की तलाश की जरूरत है।