एसबीआई के पास 49 करोड़ ग्राहक हैं। उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजाना 4 लाख ट्रांजेक्शन होते हैं। वर्तमान में हालांकि 55 पर्सेंट ट्रांजेक्शन डिजिटल चैनल से ही हो रहा है। इसमें से आधा ट्रांजेक्शन योनो पर होता है। इसके योनो पर 2.76 करोड़ ग्राहक हैं। ग्राहकों ने बताया कि जब योनो पर लॉग इन किया जा रहा है तो उन्हें M005 का एरर आ रहा है।
आरबीआई ने एचडीएफसी पर की कार्रवाई
इससे पहले गुरुवार को देश में निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक को इसी तरह की गड़बड़ी के चलते झटका लगा था। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को कोई भी नई डिजिटल सर्विस लॉन्च् करने से रोक दिया है। यह रोक 3 से 6 महीने तक रह सकती है। इसमें एचडीएफसी डिजिटल-2 की लांचिंग भी शामिल है। इसके साथ ही बैंक क्रेडिट कार्ड भी जारी नहीं कर सकता है। एचडीएफसी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस हाल ही में कई बार फेल हुई थी।