फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसातल में गया रुपया, फिर से बढ़ सकता पेट्रोल-डीजल का दाम, ये सर्विस हो सकती हैं महंगी

Thu, 22 Feb 2018 03:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 65 के पार चला गया है। गुरुवार को रुपये के कमजोर हो जाने से आम आदमी की जेब पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अगर रुपये में गिरावट का दौर ऐसे ही जारी रहा तो जीडीपी पर भी इसका नकरात्मक असर देखने को मिला। 
विज्ञापन


कच्चा तेल होगा महंगा
रुपये के कमजोर होने सबसे बुरा असर कच्चे तेल पर पड़ेगा। अगर कच्चा तेल महंगा होता तो फिर देश में पेट्रोल-डीजल का दाम भी बढ़ जाएगा, जिससे आम लोगों के दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ेगा। डीजल बढ़ने से जहां शहरों में दूध, फल, सब्जियां महंगी हो जाएंगी, वहीं दूसरी तरफ आना-जाना भी बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

इंपोर्ट बिल बढ़ने से महंगे होंगे मोबाइल, कार, टीवी

mobile
रुपया कमजोर होने की स्थिति में भारत जहां भी डॉलर के मुकाबले पेमेंट करता है, वह महंगा हो जाएगा। सीधे तौर पर समझें तो अब देश में विदेश से आने वाले टीवी, मोबाइल और कारों के कल-पुर्जे महंगे हो जाएंगे। इससे इन्हें खरीदने पर ज्यादा जेब ग्राहकों को ढीली करनी पड़ेगी। 

विदेश में घूमना, बच्चों की पढ़ाई पर होगा असर
डॉलर के मजबूत होने से अगर आपका बच्चा विदेश में पढ़ाई कर रहा है तो अब यह भी महंगा हो जाएगा। अब आपको पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे भेजने होंगे।विदेश की यात्रा आपको थोड़ी महंगी पड़ेगी क्योंकि आपको डॉलर का भुगतान करने के लिए ज्यादा भारतीय रुपये खर्च करने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें