फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 1.95 करोड़ का जुर्माना, पढ़ें व्यापार जगत की चार खबरें

Tue, 19 Oct 2021 06:21 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

आरबीआई ने सोमवार को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 1.95 करोड़ का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, एसबीआई पर भी एक करोड़ का जुर्माना लगा है। 

विज्ञापन


पांच केंद्रीय कंपनियों से सरकार को मिला 814 करोड़ लाभांश
पीएफसी, हुडको जैसी पांच केंद्रीय कंपनियों से सरकार को 814 करोड़ का लाभांश मिला है। दीपम सचिव तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को बताया कि पीएफसी से 296 करोड़ व हुडको से 233 करोड़ मिले हैं। अन्य कंपनियों ऑयल इंडिया से 92 करोड़, केआईओसीएल से 99 करोड़ व एसजेवीएन से 94 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में मिले। सरकार को अभी तक कुल 8,096 करोड़ का लाभांश मिला है।

जल्द आने वाले हैं छह कंपनियों के आईपीओ

बाजार में जल्द 6 कंपनियों को आईपीओ आने वाले हैं। नाइका, अदाणी विल्मर व स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को पिछले सप्ताह आईपीओ के लिए सेबी से हरी झंडी मिली है। पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स व सिगाची इंडस्ट्रीज के भी पूंजी जुटाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

देश का चाय निर्यात 14.4 फीसदी घटा

भारत का चाय निर्यात 2021 के पहले सात महीनों में सालाना आधार पर 14.4 फीसदी घटकर 10.08 करोड़ टन रह गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सिर्फ अमेरिका और यूएई में ही निर्यात बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें