अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर में अब दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी लक्जरी रियल एस्टेट कंपनी में शुमार एटीएस ग्रुप भी उतर आई है। कंपनी ने मीडिल इनकम ग्रुप को ध्यान में रखते हुए अपना नया प्रोजेक्ट होमक्राफ्ट लॉन्च कर दिया है।
5 साल में करेगी 2000 करोड़ का निवेश
एटीएस ग्रुप अगले पांच सालों में अपने इस प्रोजेक्ट में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अभी तक एटीएस को लक्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता था, जहां पर फ्लैट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये से शुरू होती थी, जिससे मीडिल इनकम ग्रुप के कस्टमर्स एटीएस का फ्लैट खरीदने का सोच भी नहीं पाते हैं।
30 लाख में मिलेगा फ्लैट
एटीएस के चेयरमैन और एमडी गीतांबर आनंद ने कहा कि एटीएस के होमक्राफ्ट प्रोजेक्ट में फ्लैट की कीमत 30 लाख रुपये से शुरू होकर के 70 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी एनसीआर के बाद पूरे देश में भी इस तरह के प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। वहीं घर खरीदने वाले बायर्स को जीएसटी में छूट का लाभ भी मिलेगा।
PMAY के तहत मिलेगा लोन
होमक्राफ्ट में जो भी बायर्स घर बुक करेंगे, उनको पीएम आवास योजना के तहत लोन मिलेगा और ब्याज में भी छूट मिलेगी। आनंद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत जो भी फ्लैट बनेगे, उनकी कंस्ट्रक्शन क्वालिटी काफी अच्छी होगी और तय डेडलाइन से पहले फ्लैट का पजेशन भी मिल जाएगा। फिलहाल कंपनी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपना प्रोजेक्ट शुरू किया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत 6500 फ्लैट का निर्माण करेगी।